Tirupati Balaji Story In Hindi Part 2 | Tirupati Balaji Ki Kahani Part 2

      

Tirupati Balaji Story In Hindi Part-02

तिरुपति बालाजी की कहानी भाग 02


नोट - भक्तों अगर आप तिरुपति बालाजी की कहानी भाग 1 के आर्टिकल नहीं पढ़े हैं तो, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके इस कहानी के भाग 1. आर्टिकल को पहले पढ़ ले,

तो आइये भक्तों तिरुपति बालाजी की आगे की कहानी को भाग 2 मे हम जान लेते हैं।

भक्तों भृगु ऋषि द्वारा भगवान विष्णु की छाती पर  लात मारने की इस घटना ने माता लक्ष्मी को क्रोधित कर दिया, 

भक्तो वह चाहती थीं कि भगवान विष्णु  ऋषि भृगु को दंडित करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ परिणामस्वरूप उन्होंने वैकुंठ को छोड़ दिया और  तपस्या करने के लिए करवीरापुरा की धरती पर आ गई और तपस्या करना शुरू कर दिया। 

(जो उस वक्त भक्तो  करवीरापुर नाम से जाना जाता था आज उसे महाराष्ट्र में कोल्हापुर के नाम से जाना जाता है)


1. इधर भगवान विष्णु  माता लक्ष्मी जी के वेकुंड छोड़कर जाने पर बहूत दुखी थे और उन्होंने माता लक्ष्मी की तलाश में एक दिन  वैकुंठ को छोड़ दिया और धरती पर विभिन्न जंगलों और पहाड़ियों में माता लक्ष्मी की खोज में भटकने लगे,

लेकिन उसके बावजूद भी माता लक्ष्मी को खोज नही पा रहे थे और परेशान होकर भगवान विष्णु जी वेंकटाद्री  पर्वत में एक चींटी के आश्रय में माता लक्ष्मी के ध्यान करने का मन बनाया।

उसके बाद विष्णु जी चींटीयो के सरदार से जा मिले, और चींटीयो के बिल में थोडी़शी जगह मांगी। 



चींटीयो ने भगवान विष्णु  का हाथ जोर कर स्वागत कीया, और चींटीयो ने अपना एक आश्रय खाली कर दीया,

जिसमे विष्णु प्रवेश कर गये और भगवन ने खाना-पीना और नींद त्‍याग कर माता लक्ष्‍मी को वापस बुलाने के लिये ध्‍यान करने लगे।


2. इधर भगवान विष्णु को भुखे प्यासे और परेशान देखकर भगवान शिव और भगवान ब्रम्हा ने भगवान विष्णु की  मदद करने का फैसला किया।

भक्तों इस समस्या को सुलझाने के लिए भगवान ब्रह्मा और भगवान शिवजी माता  लक्ष्मी जी के पास पहुचे,

और बोले हे माता लक्ष्मी आप के याद मे भगवान विष्णु ने अन और जल त्याग कर,  आपके ध्यान मे मग्न है।

और ब्रह्मा जी ने अपनी शक्तियो से एक गाय को प्रगट कीया,और माता लक्ष्मी से बोले की हे देवी कैसे भी करके इस गाय को चोल राजा के पास पहुचा दिजीए,

भक्तों यह सुन माता लक्ष्मी गोवालन का  रुप धारन कीया,और गाय को लेकर चोल राजा के दरबार में जा पहुँची, 

और चोल राजा से बोली= मैं अभी इस गाय के पालन पोसन करने में असमर्थ हु। अतः इस गाय को आप के दरबार में चरवाहे के पास छोड़ना चाहती हु। 

उस गाय को सत्तारूढ़ चोल राजा ने अपने दरबार के चरवाहे को सौप दिया, 


3. चरवाहा गाय चराने उसी जंगल जाता था, जहा चींटीयो के बिल में विष्णु जी ध्यान मे मग्न थे। लेकिन वह गाय रोज चरवाहा से नजर बचाते हुए रोज उसी बिल में दूध निकाल देती थी।

यह देख श्री विष्णु जी उस दूध से अपनी भूख और प्यास शान्त करते थे।

चरवाहे भी ये सब रोज देखता, की ये गाय एक ही स्थान पर दुध निकाल देती हैं।

एक दिन गाय की सभी बाते राजा को बताया, की ये  गाय एक ही स्थान पर दुध की धार छोड़ देती है, 

भक्तों यह सुन राजा और चरवाहा उस स्थान पर पहुंच कर, गाय को चींटी के आश्रय के पास छोर दिये,और गाय पर नजर रखने लगे,

गाय अपनी समय पर चींटी के आश्रय मे दुध देने लगी, राजा और  चरवाहा समझ न सके की ये गाय चींटी के आश्रय मे दुध क्यो देती है, 

परेशान होकर चरवाहे ने उस गाय की तरफ  कुल्हाडी फेंकी। लेकिन तभी भगवान विष्णु प्रकट हुए और वो कुल्हाडी उनकी माथे पर लगी।



(भक्तो आपको ये  भी मालुम होनी चाहीये की कुल्हाड़ी से लगी उस चोट का निशान आज भी भगवान वेंकटेश्वर की मूर्तियों में  कायम हैं। कभी आप त्रिरुपती बालाजी जाए तो आप ये निसान अवस्य देखे)


4. गाय को चोट पहुचाने को लेकर  विष्णु जी बहुत क्रोधित हुए, चरवाहा विष्णुजी के क्रोधित रूप देखकर प्राण त्याग दिया,

इससे क्रोधित  होकर श्री विष्णु जी चरवाहे के मालीक चोल राजा को एक राक्षस के रूप में जन्म लेने का श्राप दे दिया।

यह बात सुन कर राजा भगवान विष्णु से माफी मांगी।

राजा की प्रार्थना सुनकर,श्री विष्णु ने कहा= कि हे राजन ईस श्राप मुक्ती तब मिलेगी जब तुम राक्षस कुल में अक़सा राजा के रूप में पैदा होगे। और अपनी बेटी पद्मावती का विवाह श्रीनिवास  के साथ करेंगे। 

उसके बाद विष्णु जी वराह के पर्वत पर सरन ली और श्रीनिवस का रूप धारन कर वराह में रहने  लगे।


और इधर माता लक्ष्मी पताल लोक मे जाकर रहने लगी,

तो भक्तों श्री निवास और पद्मावती और साथ मे आकाश राजन  के कहानी को हम इस आर्टिकल के भाग 3 मे बतायेगे

नीचे दी गई आर्टिकल आइकन पर क्लिक करके भाग-3 आर्टिकल पढ़ सकते हैं,

🚩इसी के साथ भक्तो तिरूपति बालाजी आप सभी की मनोकामना पूर्ण  करें, तो मिलते हैं भक्तो इस कहानी के आर्टिकल भाग-2 मे🙏 Vinod Gupta 

Click▶️ तिरुपति बालाजी की कहानी भाग 1


Click▶️ तिरुपति बालाजी की कहानी भाग 3

भक्तों अगर आप इस आर्टिकल को विडीयो के रूप में देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए विडीयो आईकन पर क्लिक करे ➡️



नोट-इस चैनल पर दिखाई गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Dharmasthala Yatra Gyan इनकी पुष्टि नहीं करता है।)
Latest
Next Post
Related Posts